भारत

4 अक्टूबर को नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे. इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.

पीएमओ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, लचीलापन बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर केंद्रित होगा: PMO

 

पीएमओ ने आगे कहा कि, भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्वान तथा नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. सम्मेलन में दुनिया भर के वक्ता भाग लेंगे.

 

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button