ताज़ा खबरें

नाइजीरिया: पीएम मोदी ने अबुजा में राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ की बैठक, पीएम मोदी को मिला ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ अवार्ड

नाइजीरिया: पीएम मोदी ने अबुजा में राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ की बैठक, पीएम मोदी को मिला ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ अवार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को नाइजीरिया की अपनी यात्रा की। इस दौरान राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को प्रयागराज महाकुंभ 2025 और काशी आने के लिए न्यौता दिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया ने रविवार को अपना दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर – अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य बन गए हैं। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य हैं, जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…जैसा कि अभी कहा गया, 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा है। मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे नाइजीरिया आने का अवसर प्राप्त हुआ…”

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “मुझे विश्वास है कि आज की हमारी वार्ता से हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा। हम मिलकर वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को उजागर करते रहेंगे और अपने संयुक्त प्रयासों से हमें सफलता मिलेगी।”

वह बोले कि भारत लोकतंत्र की जननी है, तो नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हम दोनों देशों के पास डेमोक्रेसी की समानता है। हम दोनों देशों के पास डायवर्सिटी की समानता है। हम दोनों देशों के पास डेमोग्राफी की ऊर्जा है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button