विदेश

जापान में पीएम मोदी ने किया बुलेट ट्रेन का सफर, भारत आने वाली है E10 शिंकानसेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान दौरे पर हैं. भारत-जापान की दोस्ती की नई इबारत लिखने कल पीएम टोक्यो पहुंचे थे. वहीं इस दौरान पीएम ने जापान दौरे के दूसरे दिन बुलेट ट्रेन की सवारी की. पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री संग शिगेरु इशिबा बुलेट ट्रेन से सफर करते दिखे. पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री दोनों ने बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई शहर तक की सवारी की.

जापान के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई…”

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार को जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की सवारी की. इस दौरान उन्होंने पूर्वी जापान रेलवे कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की.
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने ट्वीट किया, “जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों को बधाई.”
इन दोनों शहरों के बीच जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को चलाने की प्लानिंग तो पुरानी है लेकिन अभी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं, वहां यह बुलेट ट्रेन उनके एजेंडे में शामिल है. अपने जापान दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन की सवारी की. जापान के पीएम शगिरो इशिदा के साथ पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन का सफर किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button