पीएम मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से की फोन पर बातचीत, दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जापान की नई प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ताकाइची को प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की। 64 वर्षीय सनाए ताकाइची हाल ही में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। उन्होंने शिगेरू इशिबा के इस्तीफा देने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है।
पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और भारत-जापान की विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा विज़न पर चर्चा हुई।”
Had a warm conversation with Sanae Takaichi, Prime Minister of Japan. Congratulated her on assuming office and discussed our shared vision for advancing the India-Japan Special Strategic and Global Partnership, with focus on economic security, defence cooperation and talent…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2025
मोदी ने बताया कि इस बातचीत में आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा विनिमय जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की इस बात पर सहमति है कि भारत और जापान के मजबूत रिश्ते वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।





