PM Modi Rozgar Mela: पीएम मोदी ने वितरित किए 51,000 लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज रोजगार मेले (Rozgar Mela) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक अपॉइंटमेंट लेटर वितरित किए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आजादी के इस अमृतकाल में, देश की आजादी के और देश के कोटि-कोटि जनों के अमृतरक्षक बनने पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई. आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, वो देश की सेवा के साथ-साथ देश के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे. इसलिए एक तरह से आप इस अमृतकाल के जन और अमृतरक्षक भी हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक दशक के भीतर भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा…जब मैं यह गारंटी देता हूं, तो मैं इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ देता हूं. किसी भी अर्थव्यवस्था की समृद्धि के लिए यह जरूरी है कि हर क्षेत्र आगे बढ़े. आज ऑटोमोबाइल और ऑटो-कंपोनेंट्स इंडस्ट्री 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है… इस ग्रोथ को संभालने के लिए इंडस्ट्री को युवाओं की जरूरत होगी और इसलिए इस सेक्टर में रोजगार के पर्याप्त मौके होंगे.
पर्यटन क्षेत्र द्वारा 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने की संभावना है, जिससे युवाओं के लिए 13-14 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: पीएम मोदी





