‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर पीएम मोदी ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज पुलिस स्मृति दिवस पर हम अपने पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हैं. उनका अटूट समर्पण हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है. वह साहस और दृढ़ संकल्प का उदाहरण हैं. मानवीय चुनौतियों के दौरान उनके सक्रिय प्रयास और सहायता भी उतनी ही सराहनीय है.”

वहीं पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोमवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी. अमित शाह ने कहा, यह ऐसा मौका है जो भारत को सुरक्षित देखने के लिए उनके और उनके परिवारों के अनंत बलिदानों का सम्मान करता है.
पुलिस स्मृति दिवस पर अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, इस दिन पर मैं कर्तव्य के दौरान अपने सर्वोच्च बलिदान से अमर हुए हमारे शब्दों को नमन करता हूं. 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों के किए गए हमले के दौरान ड्यूटी के दौरान दस पुलिस कर्मचारी शहीद हुए थे. तब से हर साल 21 अक्टूबर को इन शहीदों और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में मनाया जाता है.





