भारत

Russia Ukraine Conflict: पीएम मोदी ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों से वाराणसी में की मुलाक़ात, छात्रों ने बताया अपना अनुभव

पीएम मोदी ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों से वाराणसी में की मुलाक़ात, छात्रों ने बताया अपना अनुभव 

युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्रों से पीएम मोदी ने वाराणसी में मुलाक़ात की। वाराणसी के साथ-साथ यूपी के अन्य क्षेत्रों से भी छात्र आए थे। इस दौरान छात्रों ने पीएम के साथ अपने अनुभव साझा किए।

 

 

 

बातचीत में छात्रों ने पीएम मोदी से बताया कि भारत लौटने से पहले उन्हें यूक्रेन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में भारत सरकार की मदद से ही वह सुरक्षित घर वापस लौट पाए।  

 

 

 

 

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों के वतन वापसी के लिए भारत सरकार का रेस्क्यू अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ निरंतर जारी है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक यूक्रेन से 6400 भारतीय वापस आ चुके हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के वतनवापसी के लिए भारतीय वायुसेना का ग्लोब मास्टर विमान भी लगा हुआ है। अगले 24 घंटों में 18 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

 

भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए पीएम मोदी ने अपने चार मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई है। जो यूक्रेन के आसपास के देशों में रहकर भारतीय की वापसी सुनिश्चित करा रहे हैं। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि लगभग 3,500 भारतीयों के साथ 17 उड़ानें शुक्रवार को भारत आने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में 7,400 से अधिक लोगों को विशेष उड़ानों के जरिए भारत वापस लाने की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button