राजनीति

राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे PM Modi, कहा- सबका विकास कांग्रेस की सोच से बाहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बाबा साहब से कांग्रेस चिढ़ती थी. कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था.

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर यहां बहुत कुछ कहा गया. यह हम सब का दायित्व है, इसलिए देश ने हम सब को यहां बैठने का अवसर दिया है. जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास के संबंध में कुछ अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती है. यह उनकी सोच के बाहर है. उनके रोडमैप में सही नहीं बैठता. इतना बड़ा दल एक परिवार को समर्पित हो गया है, उनके लिए सबका साथ, सबका विकास संभव ही नहीं है.

 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए आगे कहा, आगे हमारी सरकार ने SC और ST एक्ट को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई है. हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया, उसे समस्या के समाधान के लिए सत्य को स्वीकार करने का काम नहीं हुआ. देश में विभाजन कैसे हो, तनाव कैसे पैदा हो, वही तरीके अपनाए गए. पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबके साथ, सबके विकास के मंत्र के साथ दिया. हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया. इस निर्णय का SC, ST और OBC समाज ने स्वागत किया.

 

बाबासाहब पर बोले पीएम मोदी

बाबासाहेब को चुनाव में पराजित करने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबासाहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया. इस देश के लोगों ने बाबासाहेब की भावना का आदर किया. आज मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है.

 

कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा…इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया. किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया. उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं: PM Modi

Show More
Back to top button