ताज़ा खबरें

“दुनिया को विराट स्वरूप दिखाया महाकुंभ ने….” लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने की महाकुंभ आयोजन की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू तीर्थयात्रियों के एक महीने तक चलने वाले भव्य महाकुंभ को सफल बनाने के लिए नागरिकों की एकता की सराहना की. प्रयागराज में पिछले महीने समाप्त हुए इस विशाल समागम में कम से कम 66 करोड़ श्रद्धालु – फ्रांस की आबादी से लगभग 10 गुना – शामिल हुए.प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और प्रयागराज के लोगो को धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं उन देशवासियों को नमन करता हूं जिनके प्रयासों से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ. महाकुंभ की सफलता अनगिनत योगदानों का परिणाम है. मैं भारत, उत्तर प्रदेश और प्रयागराज के लोगों को धन्यवाद देता हूं.” उन्होंनें कहा कि दुनिया को विराट स्वरूप महाकुंभ ने दिखाया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की एकता की ताकत ऐसी है कि यह इसे तोड़ने की सभी कोशिशों को चकनाचूर कर देती है. उन्होंने कहा, “भारत की नई पीढ़ी महाकुंभ से जुड़ रही है, यह परंपराओं और आस्था को गर्व के साथ अपना रही है. प्रयागराज महाकुंभ उभरते भारत की भावना को दर्शाता है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button