प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण की सफलता की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण के सफल क्रियान्वयन की सराहना की और साथ ही इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के “मज़बूत नेतृत्व” की भी सराहना की.
We welcome the agreement on the first phase of President Trump’s peace plan. This is also a reflection of the strong leadership of PM Netanyahu.
We hope the release of hostages and enhanced humanitarian assistance to the people of Gaza will bring respite to them and pave the way…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2025
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मज़बूत नेतृत्व का भी प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा.”
मोदी ने इससे पहले दो मौकों पर इज़राइल, फ़िलिस्तीन और हमास को शामिल करते हुए शांति प्रस्ताव पेश करने के लिए ट्रंप की सराहना की थी.





