ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने WHO के चीफ को दिया गुजरती नाम, कहा आज से इनका नाम ‘तुलसी भाई’

पीएम मोदी ने WHO के चीफ को दिया गुजरती नाम, कहा आज से इनका नाम ‘तुलसी भाई’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में तीन दिवसीय के अंतिम दिन गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस को नया नाम देते हुए उन्हें ‘तुलसी भाई’ कहा है। यह एक गुजराती नाम है।

इससे पहले गुजरात के जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के शुभारंभ के दौरान WHO प्रमुख ने संबोधन की शुरुआत गुजराती भाषा में की थी। सबसे पहले उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके बाद गुजराती में लोगों से पूछा ‘केम छो’? इसके बाद जब लोगों ने इसका जवाब दिया तो उन्होंने भी “मजा मा’ बोला। गुजराती में बोलते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम ने कहा, ‘मैं महात्मा गांधी की भूमि पर आकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहा हूं.’

इसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बोलने उठे तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। वह मुझे बता रहे थे कि उन्हें भारत के टीचर ने पढ़ाया है। आज डॉ टेड्रोस कह रहे थे, मैं पक्का गुजराती हो गया हूं। मेरा कोई गुजराती नाम रख दो। आज से मैं अपने दोस्त का नाम ‘तुलसी भाई’ रखता हूं।’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button