अमेरिका: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को तौफे में दिया ‘चांदी की ट्रेन और पश्मीना शॉल’, देखें

अमेरिका: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को तौफे में दिया ‘चांदी की ट्रेन और पश्मीना शॉल’, देखें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते शनिवार तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन से उनके निजी निवास पर खास मुलाकात की। द्विपक्षीय मुलाकात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को कई अनमोल गिफ्ट्स भी दिए। इस दौरान पीएम मोदी ने चांदी की हाथ से बनाई गई पुरानी ट्रेन का मॉडल राष्ट्रपति जो बाइडेन को दिया वहीं अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को सांसकृतिक रूप से जम्मू कश्मीर में इस्तेमाल किए जाने वाले पशमिना शॉल भेंट की।
चांदी से बने हस्तनिर्मित प्राचीन रेलगाड़ी का मॉडल उपहार में दिया। यह महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार की गई एक दुर्लभ और असाधारण कलाकृति है, जो भारतीय धातु शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाती है। इसमें जटिल काम किया गया है और यह 92.5 प्रतिशत चांदी से बनी है। यह कलाकृति भाप इंजन की रेलगाड़ी के युग को समर्पित है। इस मॉडल में अंग्रेजी और हिंदी में मुख्य डिब्बे के दोनों ओर ‘दिल्ली-डेलावेयर और इंजन के दोनों ओर ‘भारतीय रेलवे लिखा गया है।

इसके साथ ही बता दें कि मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को ‘पापियर माशे (कागज की लुगदी) डिब्बे में रखी पश्मीना शॉल भेंट कीं। शॉल जम्मू-कश्मीर की हस्तकला की समृद्ध और बेहतरीन विरासत का नमूना है।






