‘पीएम मोदी ने चीन का जिक्र ही नहीं किया…’: PM के भाषण पर बोले राहुल गांधी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण पर उंगली उठाते हुए कहा, “उन्होंने स्पष्ट नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं…सबसे दिलचस्प बात यह थी कि पूरे भाषण में चीन शब्द प्रधानमंत्री ने नहीं बोला. पूरा देश जानता है कि पाकिस्तान की मदद चीन ने की लेकिन प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री के मुंह से चीन शब्द नहीं निकला.”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (29 जुलाई, 2025) को संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाद देते हुए कांग्रेस पर धाबा बोला. पीएम मोदी ने क्लीयर कर दिया कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद हुआ था और इसमें दुनिया के किसी भी नेता का कोई रोल नहीं था.
मोदी क्यों नहीं कहते ट्रंप झूठ बोल रहे हैं- राहुल गांधी
पीएम मोदी ने पहली बार ट्रंप के युद्धविराम के दावों को लोकसभा में खारिज भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “9 तरीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया. फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जी ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है. इस पर मैंने कहा कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा. अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे. आगे मैंने कहा था, ‘हम गोली का जवाब गोले से देंगे’.”





