विदेश
‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के बीच पीएम मोदी ने ओमान में शुरू किया अपना भाषण

ओमान: भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया. भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं…”
#WATCH | मस्कट, ओमान: भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया।
(सोर्स: ANI/DD न्यूज़) pic.twitter.com/ANW0urk7SV
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 18, 2025
ओमान में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
- ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं. आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति का एक मजबूत आधार है. हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं. हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम-कायदों के साथ घुल-मिल जाते हैं. ओमान में भी मैं आज यही होते हुए अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं…”
- “भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता व्यापार से शुरू हुआ था आज उसे शिक्षा सशक्त कर रही है. मुझे बताया गया है कि यहां के भारतीय स्कूलों में करीब 46,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इसमें ओमान में रहने वाले अन्य समुदायों के भी हजारों बच्चे शामिल हैं. ओमान में भारतीय शिक्षा के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ये हम दोनों देशों के संबंधों का एक बहुत बड़ा पड़ाव है…”
- ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से भी परिचित हैं. यहां ओमान से काफी सारे बच्चे भी इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं. मुझे यकीन है कि ये चर्चा आपके काम आती होगी. अभिभावक हों या छात्र, सभी को तनाव मुक्त तरीके से परीक्षा देने में हमारी बातचीत बहुत मदद करती है.”
- ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं. आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं… आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है. भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारे प्रदर्शन में नजर आती है. कुछ दिनों पहले ही आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं और आपको पता होगा कि भारत की विकास दर 8% से भी अधिक रही है यानी भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है…





