ताज़ा खबरें

‘दुनिया की निगाहें भारत को देख रही है…’: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में PM Modi

‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है. इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं. विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा है. उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक हो रहा था. उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं तो बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाएगी. ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. इसके कारण मैंने निकलने में ही 10-20 मिनट की देरी कर दी. इसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा…विश्व का भविष्य भारत में है..कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था. इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है. मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है. खनिज पदार्थ के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है. मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है. मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है.”

 

‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है. एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं. कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी. ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था. बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया. दो दशक पहले तक लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे. आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है.”

Show More
Back to top button