शिबू सोरेन के निधन पर हेमंत सोरन समेत पीएम मोदी ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के दिग्गज नेता शिबू सोरेन का निधन हो गया है. शिबू सोरेन के निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की. सीएम हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं. शिबू सोरेन की काफी दिनों से तबियत खराब थी, जिसकी वजह से उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की. वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे. उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की. ओम शांति.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी, झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया. वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे. मेरा उनसे पुराना परिचय था. उनके निधन से मुझे गहरा दुःख पहुँचा है. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ. ओम शांति!”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “…हम सभी के लिए यह बहुत दुखद सूचना है. परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं.”
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “…हम सभी के लिए यह बहुत दुखद सूचना है। परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।” pic.twitter.com/gyCzOJPBmr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “शिबू सोरेने झारखंड और पूरे देश के बहुत बड़े आदिवासी नेता रहे. मैं उनके देहांत पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “शिबू सोरेने झारखंड और पूरे देश के बहुत बड़े आदिवासी नेता रहे। मैं उनके देहांत पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” pic.twitter.com/bZVCWo0o3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025





