प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लोगों को दिलाई ‘एकता की शपथ’

गुजरात के एकता नगर में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को “एकता की शपथ” भी दिलाई, जिसमें देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया.
India pays homage to Sardar Vallabhbhai Patel on his 150th Jayanti. He was the driving force behind India’s integration, thus shaping our nation’s destiny in its formative years. His unwavering commitment to national integrity, good governance and public service continues to… pic.twitter.com/7quK4qiHdN
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2025
हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो अखंड भारत के सूत्रधार सरदार पटेल को समर्पित है. लेकिन इस वर्ष का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती का प्रतीक है. इसी कारण गुजरात के एकता नगर में इस बार समारोह को बेहद भव्य रूप से मनाया जा रहा है.
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की झलक
इस वर्ष के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ एक विशेष राष्ट्रीय एकता दिवस परेड भी आयोजित की गई. परेड में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और विभिन्न राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया.
इस परेड को खास बनाने वाली बात यह रही कि इसे गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिससे देश की सुरक्षा और एकता का संदेश और प्रभावशाली ढंग से सामने आया.
भव्य आयोजन और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच यह दिवस न केवल सरदार पटेल की अदम्य देशभक्ति को याद करने का अवसर बना, बल्कि यह भी संदेश दिया कि भारत की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





