ताज़ा खबरें

PM Modi ने पलसमुद्रम में किया NACIN के नए अत्याधुनिक परिसर का उद्घाटन

आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलसमुद्रम में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नारकोटिक्स(NACIN) के नए परिसर का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नारकोटिक्स(NACIN) के नए अत्याधुनिक परिसर का दौरा किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा, आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है। प्रभु राम समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं।”

 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “राम राज्य सुशासन के इन्हीं 4 स्तंभों पर खड़ा था- जहां सम्मान से, बिना भय के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सके, जहां हर नागरिक के साथ समान व्यवहार हो, जहां कमजोर की सुरक्षा हो और जहां धर्म यानि कर्तव्य सर्वोपरि हो। आज 21वीं सदी के आधुनिक संस्थान के 4 सबसे बड़े धेय यही तो हैं…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button