अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश, कई घरों में लगी आग

अमेरिकी मीडिया की खबर के अनुसार फिलाडेल्फिया के एक शॉपिंग मॉल के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 2 लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई घरों में आग लग गई और अब तक हताहतों की संख्या कितनी है इसकी पुष्टि नहीं हुई है. BNO न्यूज के अनुसार, फिलाजेल्फिया विमान दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि, हताहतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) का कहना है कि यह हादसा रूसवेल्ट मॉल के पास शुक्रवार शाम को हुई. जो विमान क्रैश हुआ है, वह लियरजेट 55 एयरक्राफ्ट था. विमान स्प्रिंगफील्ड ब्रैंसन नेशनल एयरपोर्ट जा रहा था. इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा कि एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मिलकर इस घटना की जांच करेंगे.
इस घटना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गयी है. यह दुर्घटना वाशिंगटन के रीगन एयरपोर्ट के पास एक यात्री जेट और सैन्य हेलीकॉप्टर की टक्कर के ठीक दो दिन बाद हुई है.





