ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सैफ पर हमला करने वाले हमलावर की तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुरुवार की सुबह खौफनाक रही जब यह जाने-माने एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले की खबर सामने आई. गुरुवार को जाने-माने एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके घर में घुसकर किसी ने चाकू से हमला कर दिया था. वहीं अब हमलावर की तस्वीर सामने आ गई है. CCTV की मदद से एक चहरा सामने आया है जिसने सैफ पर हमला किया था.

आरोपी ने सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसकर उनपर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी ने सैफ की पीठ, हाथ, गर्दन और पैरों पर कुल 6 वार किए थे. हमले के वक्त एक्टर के सबसे बड़े बेटे इब्राहिम अलि खान अपार्टमेंट में ही मौजूद थे. इब्राहिम ने इस घटना के तुरंत बाद घायल पिता को लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने सैफ अली खान की दो सर्जरी की है. फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

 

सैफ की फैमिली में उनकी वाइफ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), दोनों बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जहांगीर (Jahangir Ali Khan) सभी सेफ हैं.

 

इस बीच मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक हमलावर की तस्वीर भी जारी की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button