ताज़ा खबरें

PBKS के सामने ढेर हुई CSK, चेन्नई को सात विकेट से दी मात

PBKS के सामने ढेर हुई CSK, चेन्नई को सात विकेट से दी मात 

आईपीएल 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस दौरान PBKS ने CSK को सात विकेट से हरा दिया। बता दें कि पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान CSK के लिए ऋतुराज ने 48 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जिसके दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में पंजाब के लिए बेयरस्टो ने 46 रन और रिली रोसोयू ने 43 रन की पारी खेली जिसकी मदद से पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसी के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी बनी हुई है।

इसी जीत के साथ पंजाब अब आठ अंकों के साथ अंक तालिके में सातवें स्थान पर है। वहीं हार के बावजूद चेन्नई की टीम 10 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स:अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button