
PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है. आईपीएल 2024 के आखिरी डबल हेडर के बीच मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी. सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया. वहीं एक मैच बारिश से धुल गया था. टीम ने कुल 17 अंक अर्जित किए.
हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह 71 रन, राइली रूसो ने 49 रन और अथर्व तायदे ने 46 रन की पारी खेली थी. वहीं 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 5 गेंद शेष रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 66 रन और हेनरिक क्लासेन ने 42 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत टीम 215 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर सकी.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर.





