मनोरंजन

Pathaan का ट्रेलर लॉन्च; शाहरुख ने किया Tweet- मेहमान नवाजी के लिए आ रहा है Pathaan

Pathaan Trailer Out: बहुप्रतीक्षित शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म “Pathaan” का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर आउट होने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

ट्रेलर की शुरुआत डिंपल कपाड़िया द्वारा जॉन अब्राहम के नेतृत्व में भारत के खिलाफ एक निजी आतंकी समूह के मिशन के बारे में बताते हुए होती है. उससे लड़ने के लिए, “पठान को अपना वनवास (निर्वासन) समाप्त करना होगा.” फिर पठान के रूप में शाहरुख प्रवेश करते हैं और कुछ भारी-भरकम डायलॉग्स ट्रेलर को और रोचक बना देते हैं. ट्रेलर में दीपिका की भूमिका एक सैनिक के रूप में दिखाई गई है.

 

फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए खुद शाहरुख खान ने लिखा, मेहमान नवाजी के लिए #Pathaan आ रहा है, और पताखे भी साथ ला रहा है! 💣💥 #PathaanTrailer Out Now!

पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी टक्कर 26 जनवरी को रिलीज होने वाली राजकुमार संतोषी की मूवी गांधी गोडसे एक युद्ध के साथ होगी.

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button