ताज़ा खबरें

सदन में एक बार फिर जोरदार हंगामा, दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई दोनों सदनों की कार्यवाही

सदन में एक बार फिर जोरदार हंगामा, दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई दोनों सदनों की कार्यवाही

 

आज मंगलवार को संसद बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान एक बार फिर लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इसके चलते लोकसभा और राजयसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि लंदन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर माफी की मांग कर रही है। वहीं, विपक्ष अदाणी मुद्दे की जांच के लिए जेपीसी पर अड़ा हुआ है। इसी के चलते बजट सत्र में छठे दिन भी दोनों सदनों की कार्यवाही एक बार फिर ठप रही है।

गौरतलब है कि सोमवार लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू की थी, इसके साथ ही सत्ता पक्ष भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को लेकर माफी की मांग की। इस दौरान सदन में एक बार फिर हंगामा तेज खड़ा हो गया।

सदन में हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोपहर 1 बजे अपने कक्ष में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई।  उधर, राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जरूर राहुल से माफी की सत्तापक्ष की मांग पर हंगामे के दौरान अदाणी प्रकरण की जेपीसी जांच की मांग करते हुए जवाबी हंगामा-नारेबाजी कर टक्कर देने की कोशिश की। सदन को स्थगित करना पड़ा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button