पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को अब नहीं मिलेगा मेडल, CAS ने खारिज की अपील

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को अब नहीं मिलेगा मेडल, CAS ने खारिज की अपील
पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के मेडल को लेकर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में चल रहे केस में अब फैसला आगया है। इस फैसले ने भारतीय भारतीय फैन्स को एक तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स के फैसले के अनुसार अब विनेश को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। CAS ने विनेश की अपील को खारिज कर दिया है।
फाइनल से पहले 100 ग्राम ओवरवेट के चलते अयोग्य ठहराई गई भारतीय रेसलर ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील दायर की थी। लेकिन सीएएस ने विनेश फोगाट की अपील को खारिज कर दिया है। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि 13 अगस्त को इस मामले में फैसला आ सकता है। लेकिन 13 अगस्त को शाम यह खबर सामने आई कि फैसला 16 अगस्त के लिए टाल दी गई है। इस बीच आज 14 अगस्त को यह फैसला आया कि विनेश की अपील को खारिज कर दिया गया है।
विनेश फोगाट की अपील खारिज होने का मतलब है कि ओलंपिक में इतिहास रचने वाली विनेश फोगाट को कोई पदक नहीं मिलेगा। मालूम हो कि विनेश फोगाट 50 किलो ग्राम भार वर्ग में फाइनल में पहुंच गई थी। वो ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला रेसलर थीं। पूरा देश उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था। लेकिन फाइनल के दिन ही विनेश फोगाट को ओवरवेट होने के कारण अयोग्य करार दे दिया गया था।
गौरतलब है कि 7 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का फाइनल खेला गया. इसके बाद अगले दिन विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी. विनेश फोगाट ने कहा कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई. मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके. इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी






hgh wachstumshormone kaufen
References:
https://kannadatube.in/@veronaappleton?page=about
real dianabol for sale
References:
https://pleroma.cnuc.nu/marylinperciva
hgh kaufen deutschland
References:
hedgedoc.eclair.ec-lyon.fr