Paris 2024 Olympic : भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल में जीता कांस्य पदक

Paris 2024 Olympic: ओलंपिक में भारत के लिए एक और शूटर ने तिरंगा लहरा दिया है. 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में शूटर स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता है. इस इवेंट में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं स्वप्निल कुसाले ऐसे में यह जीत ऐतिहासिक है. 29 साल के कोल्हापुर के इस निशानेबाज का ये पहला ओलंपिक है. पहले ही ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने मेडल अपने नाम कर के इतिहास रच दिया.

सवप्नि की इस जीत के साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर स्वप्निल को बधाई दी. पीएम ने लिखा, स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! #ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है. वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं.
हर भारतीय खुशी से भर गया है.
Exceptional performance by Swapnil Kusale! Congrats to him for winning the Bronze medal in the Men’s 50m Rifle 3 Positions at the #ParisOlympics2024.
His performance is special because he’s shown great resilience and skills. He is also the first Indian athlete to win a medal in… pic.twitter.com/9zvCQBr29y
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2024
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के कांस्य पदक जीतने पर उसके पूर्व कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा, “मुझे बहुत-बहुत खुशी हो रही है….उसका जीतना हमारे लिए सुखमय है. उसने जो मेहनत की ये उसी का परिणाम है इससे मुझे बहुत खुशी मिली है.”
स्वपिनल कुसाले ने 451.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 शूटर को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ स्वपनिल कुसाले भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले महज 7वें शूटर हैं.





