जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंस

राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है. परिणीति चोपड़ा जो कि एक अभीनेत्री हैं और राघव चड्डा जो कि एक पॉलिटीशियन है, के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअसल कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.
View this post on Instagram
पोस्ट में एक खूबसूरत केक शेयर किया है जिस पर 1+1=3 लिखा है और उसके नीचे छोटे-छोटे पैर छपे हैं. इसके साथ ही, उन्होंने एक दूसरे का हाथ थामे हुए चलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद.”
इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद सोशल मीडिया पर खुशियों की बाढ़ आ गई. हर कोई परिणीति को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर आ गए.
फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
वहीं जैसे ही इस परिणीति और राघव ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की वैसे ही उनके प्रशंसकों और तमाम सेलेब्स ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई देनी शुरू कर दी है. कपल को इस गुड न्यूज के लिए मुबारकबाद देते हुए सोनम कपूर ने लिखा, “बधाई हो डार्लिंग,” वहीं अनन्या पांडे ने लिखा, “ओह बधाई परी.”इनके अलावा भी कई और सेलेब्स ने जोड़े को बधाई दी है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल हैं. इस जोड़े ने साल 2023 में शादी की थी. हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे. इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





