मनोरंजन

‘पंचायत 5’ का एलान, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर – 2026 में लौटेगा फुलेरा

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ का चौथा सीजन हाल ही में 24 जून को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। हालांकि, इस सीजन में जब मंजू देवी प्रधानी का चुनाव हार जाती हैं, तो कई दर्शक निराश भी नजर आए। अब फैंस की बेसब्री को देखते हुए मेकर्स ने ‘पंचायत 5’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सीरीज के निर्माताओं ने पांचवें सीजन का पहला पोस्टर जारी करते हुए बताया कि कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है। पोस्टर में बिनोद को कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि कई लोग उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले सीजन में उप-प्रधानी की जंग या नई सियासत देखने को मिल सकती है।

मेकर्स ने कहा है कि “फुलेरा में वापसी की तैयारी शुरू कर दीजिए, नया सीजन जल्द ही आ रहा है।” हालांकि, उन्होंने रिलीज की सटीक तारीख नहीं बताई है। लेकिन यह तय है कि ‘पंचायत 5’ साल 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


जैसे ही ‘पंचायत 5’ की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, “अभी तक की सबसे अच्छी खबर!” वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब होगा असली मुकाबला बनराकस प्रधान और सचिव जी के बीच।” किसी ने सीरीज के मशहूर डायलॉग में लिखा, “अरे ससुर, इतना लेट क्यों?”

कुल मिलाकर, ‘पंचायत’ की अगली किस्त का ऐलान फैंस के लिए एक बड़ी और खुशी की खबर है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 2026 में किस महीने फुलेरा की कहानी फिर से शुरू होगी, और इस बार गांव की राजनीति क्या नया मोड़ लेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button