ताज़ा खबरेंराजनीति

पाकिस्तान की परमाणु धमकी अब नहीं चलेगी, संसद में आतंकवाद के खिलाफ PM Modi

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने कहा था कि यह भारत के ‘विजयोत्सव’ का सत्र है…जब मैं ‘विजयोत्सव’ की बात कर रहा हूं, तो मैं कहना चाहूंगा – ये ‘विजयोत्सव’ आतंकी मुख्यालय को मिट्टी में मिलाने का है.”

 

पीएम मोदी ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाकर विपक्ष मीडिया में हेडलाइन ले सकता है, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं ले सकता.

 

अगर भारत पर हमला हुआ तो हम अपनी शर्तों पर जवाब देंगे: PM

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन सूत्र तय किए हैं, अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर अपने समय पर जवाब दे करके रहेंगे. दूसरा कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगी और तीसरा हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग अलग नहीं देखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी दूसरे देश ने भारत को उसकी कार्रवाई करने से नहीं रोका था.

 

पीएम मोदी ने कहा कि सत्र की शुरुआत में ही मीडिया के लोगों से कहा था कि ये सत्र भारत के गौरव गान का है. ये सत्र भारत के विजयोत्सव का है. जब मैं विजयोत्सव कहता हूं, तो यह विजयोत्सव है आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का. सदन में भारत का पक्ष रखने खड़ा हुआ हूं और जिनको भारत का पक्ष नहीं दिखता है, उनको आईना दिखाने भी खड़ा हुआ हूं. देश के 140 करोड़ लोगों के स्वर में स्वर मिलाने के लिए खड़ा हुआ हूं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में जो क्रूर घटना घटी, जिस प्रकार आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, वह क्रूरता की पराकाष्ठा थी. यह भारत को हिंसा की आग में झोंकने का एक सोचा-समझा प्रयास था. यह भारत में दंगे फैलाने की एक साजिश थी. आज मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकजुटता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button