भारत

पाकिस्तानी साजिश का अलर्ट! देशभर के एयरपोर्ट्स पर हाई सिक्योरिटी मोड एक्टिवेट

देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 के बीच आतंकी खतरे की आशंका के चलते यह कदम उठाया है। BCAS ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि देशभर के हवाई अड्डों, हवाई पट्टियों, एयरफोर्स स्टेशनों और हेलिपैड्स पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। यह अलर्ट केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन की संदिग्ध गतिविधियों का जिक्र किया गया है।

4 अगस्त को जारी की गई इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी हवाई अड्डों पर लोकल पुलिस, CISF, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की खुफिया जानकारी या अलर्ट मिलने पर उसे तुरंत सभी संबंधित पक्षों तक पहुंचाया जाए।

BCAS ने हवाई अड्डों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों, ठेकेदारों और आने-जाने वाले लोगों की पहचान की सख्त जांच के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सभी CCTV कैमरे पूरी तरह चालू हालत में रहें और 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाए। यह अलर्ट राज्य पुलिस, एयरलाइंस और सभी हवाई अड्डों को भेजा गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी रहे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button