खेल

IND vs PAK: विराट के सामने पाकिस्तान की बोलती बंद, IIT बाबा का दावा भी फेल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज के साथ आज यानि, 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की ओर से किंग कोहली ने शानदार शतक जड़ा और पाकिस्तान को हार का स्वाद चखा दिया साथ ही IIT बाबा के दावे को भी गलत साबित कर दिया.

 

दरअसल, महाकुंभ के दौरान फेमस हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने एक वीडियो में कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत को हार का समाना करना पड़ेगा. उन्होंने यह दावा किया था कि वह भगवान है और इसे साबित करने के लिए उन्होंने यह भविष्यवाणी की थी. लेकिन आज के मुकाबले में भारत ने बड़ी ही आसानी से पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं. इसी के साथ IIT बाबा के दावे को गलत साबित करते हुए विराट ने भारत को जीत दिलाई.

 

बता दें कि, आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला खेला जा रहा था जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रनों का टारगेट रखा. पाकिस्तान की ओर से साउद शकील ने 62 रन की पारी खेली वहीं कप्तान रिजवान ने 46 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने फॉर्म को दिखाते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली और पाकिस्तान के इरादों को चकनाचूर कर दिया.

 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 6 विकेट से मुकाबला जीता. विराट कोहली ने सेंचुरी बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई. विराट ने 111 गेंदों पर शतक लगाकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की. मैच का दिलचस्प मोड़ वह था जब विराट ने विनिंग शॉट के साथ अपना शतक पूरा किया. इसके अलावा भारत के लिए बल्लेबाजी में उप कप्तान शुभमन गिल ने 46 और श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

 

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की पहली पारी 241 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, साथ ही हार्दिक ने 2, हर्षित राना, अक्षर पटेल और जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Show More
Back to top button