खेल

एशिया कप में पाकिस्तान का जीत से आगाज, ओमान को 93 रनों से हराया

एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है. वहीं इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने जीत का आगाज कर दिया है. बीते दिन पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हराकर एक तरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में एंट्री की है.

दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट के नुक्सान पर 160 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हारिस ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली. सलमान अली अगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए खाता खोला. पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में रविवार (14 सितंबर) को दुबई में भारत से भिड़ेगा.

ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. उनके अलावा आमिर कलीम (13) और शकील अहमद (10) ही दोहरे अंक में रन बना सके. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ, सईम आयुब और सुफियान मुकिम ने दो-दो विकेट लिए. हारिस ने 43 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़ने के अलावा साहिबजादा फरहान (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. ओमान के लिए शाह फैसल और आमिर कलीम ने तीन-तीन विकेट लिए.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button