खेल

PAK vs NZ: ICC Champions Trophy 2025 का पहला मुकाबला आज, जानें शेड्यूल

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज, 19 फरवरी से होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा. पाकिस्तान की मेजबानी में होने जा रहे ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज. 19 फरवरी से हो रहा है. ओपनिंग मुकाबला कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा.

टूर्नामेंट की शुरुआत गत विजेता पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी, जबकि भारत अपना पहला मैच गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. हालांकि, सभी की नजरें 23 फरवरी को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी रहेंगी. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है, लेकिन 2017 के फाइनल की हार को देखते हुए भारतीय टीम इस बार कोई चूक नहीं करना चाहेगी.

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल

19 फरवरी- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
20 फरवरी- बांग्लादेश vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
21 फरवरी- अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
23 फरवरी- पाकिस्तान vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
24 फरवरी- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
26 फरवरी- अफगानिस्तान vs इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 फरवरी- पाकिस्तान vs बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
28 फरवरी- अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 मार्च- दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
2 मार्च- न्यूजीलैंड vs भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

सेमिफाइनल और फाइनल

4 मार्च – पहला सेमीफाइनल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
5 मार्च – दूसरा सेमीफाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
9 मार्च – फाइनल – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (भारतीय अगर फाइनल में पहुंची तो दुबई होगा मुकाबला)

Show More
Back to top button