ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

PAK vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, पाकिस्तान को करिश्मे की जरूरत

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व कप 2023 के 44वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को आज का यह मैच भारी अंतर से जीतना होगा जो मुमकिन नहीं लग रहा है.

 

बता दें कि पाकिस्तान को इंग्लैंड को 287 रनों से हराना होगा. लेकिन यह तब होता जब पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ऐसे में अब पाक को रन चेज करना है तो अब लक्ष्य को हासिल करना बेहद मुश्किल है.

 

दूसरी ओर इंग्लैंड इस मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई के लिए अपना दावा पेश करना चाहेगी. इस समय तीन टीमें ऑफिशियली सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने में सफल हो गई है. भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

 

Pakistan Playing XI
फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, उसामा मीर/हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

 

England Playing XI
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button