ताज़ा खबरेंराजनीति

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जितेंद्र सिंह शंटी ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली: सामजिक कार्यकर्ता, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और शहीत भगत सिंह सेवा दल (SBS) फाउंडेशन के संस्थापक, जितेंद्र सिंह शंटी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.

जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं. राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय माना जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व भाजपा विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया.

 

शंटी पिछले कई सालों से शहीद भगत सिंह सेवा दल फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं. साल 2013 में बीजेपी की टिकट पर शहादर सी से जीते थे. शंटी दो बार पार्षद भी रह चुके हैं. शंटी अभी तक 70 हजार डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करा चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग अपने परिजनों का शव नहीं लेते थे तो शंटी उन शवों का अंतिम संस्कार करते थे. शंटी खुद भी अबतक 106 बार रक्तदान कर चुके हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button