हमारा टारगेट चीन, दोस्त भारत के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? निक्की हेली की ट्रंप को नसीहत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार की नीतियों की अब देश में ही कड़ी आलोचना होने लगी है. लगातार भारत पर टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले के बाद से ही एक्सपर्ट और पॉलिटिकल लीडर्स भी उनकी आलोचना करने लगे हैं. इस कड़ी में अब अमेरिका की दिग्गज नेता और यूएन में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप की इस नीति की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने ‘न्यूजवीक’ में लिखे अपने आर्टिकल में कहा, कि चार दशक बाद अमेरिका-भारत का संबंध एक अहम मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है.
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लगाना चाहता है तो उसे भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता देनी होगी.
बुधवार (20 अगस्त 2025) को न्यूजवीक में प्रकाशित एक लेख में हेली ने लिखा कि अमेरिका को सबसे महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि हमारा टारगेट चीन है. उसका सामना करने के लिए अमेरिका के पास भारत के रूप में एक दोस्त होना चाहिए.
My latest w/ my @HudsonInstitute colleague @bill_drexel for @Newsweek.
To Counter China, Rebuild U.S. – India Relationship, more here: https://t.co/jI29UNZvNX pic.twitter.com/yHufs1LgxH
— Nikki Haley (@NikkiHaley) August 20, 2025
निक्की हेली ने अपने लेख में लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार की विदेश नीति के दो प्रमुख लक्ष्य (चीन को पछाड़ना और शक्ति के जरिए शांति) हासिल करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है. बावजूद इसके हालिया घटनाक्रमों ने अमेरिका-भारत रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है. उन्होंने लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका की ट्रंप सरकार ने भारत को रूसी तेल की खरीद पर 25% टैरिफ की धमकी दी है. यह कदम पहले से ही भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25% शुल्क के बाद आया है. यह तनाव उस समय और गहरा गया जब अमेरिका की भूमिका भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम वार्ता में सवालों के घेरे में आई. ट्रंप का मानना है कि भारत की रूसी तेल पर निर्भरता व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध को मदद पहुंचा रही है. साथ ही भारत लंबे समय से एक ‘प्रोटेक्शनिस्ट इकॉनमी’ यानी संरक्षणवादी अर्थव्यवस्था रहा है, जिसकी औसत टैरिफ दर अमेरिका से पांच गुना अधिक बताई गई.’
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





