‘हमारी लड़ाई भारतीय राज्य से हैं…’, राहुल गांधी के बयान से मचा बवाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भावन’ का उद्घाटन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ भाजपा से नहीं बल्कि भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं. अब राहुल गांधी का यह विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उदघाटन के मौके पर राहुल गांधी ने आरएसएस (RSS) पर बोलते हुए कहा कि हम हजारों सालों से RSS की विचारधारा से लड़ रहे है.
राहुल गांधी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया, “कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गया है. मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह स्पष्ट रूप से कहा जो देश जानता है- कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं! यह कोई रहस्य नहीं है कि श्री गांधी और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध हैं जो भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं. कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का रहा है जो एक कमजोर भारत चाहते हैं…”
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया, “कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गया है। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह स्पष्ट रूप से कहा जो देश जानता है- कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं! यह कोई रहस्य नहीं है… pic.twitter.com/s8ffAfU1PX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केवल भाजपा से ही नहीं बल्कि भारतीय राज्य से भी लड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा जैसी हमारी विचारधारा हजारों साल पुरानी है. यह हजारों सालों से आरएसएस की विचारधारा से लड़ रही है. यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है.
राहुल गांधी ने कहा कि अगर आपको लगता है कि हम भाजपा या आरएसएस नामक किसी राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि हमारी संस्थाएं काम कर रही हैं या नहीं. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मीडिया क्या कर रहा है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि लोगों को भी पता है कि मीडिया अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहा.




