ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, टॉप 15 में भी नहीं मिला स्थान

ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, टॉप 15 में भी नहीं मिला स्थान
भारतीय सिनेमा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ एक इकलौती ऐसी फिल्म रही जो ‘ऑस्कर 2025’ में शामिल हुई थी। लेकिन यह फिल्म ऑस्कर में पहले ही राउंड से ही बाहर हो गयी। 97वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में ये फिल्म अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी. अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की।
ऑस्कर में जगह बनाने वाली 15 फिल्मों में ‘आई एम स्टिल हियर’ (ब्राजील), ‘यूनिवर्सल लैंग्वेज’ (कनाडा), ‘एमिलिया पेरेज’, ‘द गर्ल विद द नीडल’ (डेनमार्क) ‘वेव्स’ (चेक गणराज्य), ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’ (जर्मनी) ‘टच’ (आइसलैंड), ‘नीकैप’ (आयरलैंड), ‘वर्मिग्लियो’ (इटली), ‘फ्लो’ (लातविया), ‘आर्मंड’ (नॉर्वे), ‘फ्रॉम ग्राउंड जीरो’ (फिलिस्तीन), ‘डाहोमी’ (सेनेगल) और ‘हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस’ (थाईलैंड) शामिल है।
फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम थे। ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित, लापता लेडीज दो नई दुल्हनों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है। फिल्म का एक ट्रैक ‘सजनी’ आज भी पसंद किया जाता है और सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय है। स्पॉटिफाई इंडिया पर, यह 2024 के टॉप ट्रैक में से एक है और इसे 186 मिलियन से अधिक बार स्ट्रीम किया गया है।





