Operation Sindoor : भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित इन आतंकवादी ठिकानों पर की Air Strike

भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है. सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मुजफ्फराबाद में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं. सभी 9 ठिकानों पर स्ट्राइक सफल रही.
पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास हुई.
यहां हुए हमले
1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है.
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल
हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा मुहैया कराए गए थे. हमले भारतीय धरती से ही किए गए: सूत्रों
पाकिस्तान के डीजी ISPR अहमद शरीफ चौधरी ने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि हमले में आठ लोग मारे गए हैं और 33 लोग घायल हुए.




