भारत

बजट सत्र का दूसरा दिन, पीएम मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

देश की राजनीति और आर्थिक दिशा को तय करने वाला बजट सत्र 2026 संसद में शुरू हो चुका है. आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. यह सत्र कई अहम विधेयकों, आर्थिक बहसों और सरकार‑विपक्ष की तीखी भिड़ंत का केंद्र रहने वाला है.

बजट सत्र के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा, कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी. सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा. यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है. यह बजट सत्र है. 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है. 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “… आत्मविश्वास भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है. इस क्वार्टर के प्रारंभ में ही भारत और यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता दिखाता है कि आने वाले वक्त में भारत के युवाओं का भविष्य कितना उज्जवल है… मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के उत्पादक इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे… हमें गुणवत्ता पर बल देना है. आज बाजार खुल गया है तो हमें उत्तम से उत्तम गुणवत्ता वाला सामान लेकर बाजार में जाना है… 27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के मछुआरे, किसान, युवाओं और जो लोग सर्विस सेक्टर में जाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश का ध्यान बजट की तरफ होना स्वाभाविक है. लेकिन इस सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है. अब, हमने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेज़ी से शुरुआत की है. मैं इस ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को गति देने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं. नतीजतन, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ गति पकड़ रही है.”

आर्थिक सर्वेक्षण 2026-27 आज पेश होगा

सरकार आज संसद में Economic Survey 2026-27 टेबल करेगी. यह यूनियन बजट से ठीक पहले आने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें अर्थव्यवस्था की स्थिति, अनुमान और सेक्टर‑वाइज परफॉर्मेंस शामिल होती है.

यूनियन बजट 1 फरवरी को

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 (रविवार) को केंद्रीय बजट 2026–27 पेश करेंगी. यह लगातार उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आठवां बजट होगा.

बजट सत्र 2026: शेड्यूल

  • सत्र प्रारंभ: 28 जनवरी 2026
  • पहला चरण: 28 जनवरी-13 फरवरी
  • दूसरा चरण: 9 मार्च-2 अप्रैल
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button