पोंगल पर प्रकृति और अन्नदाता को नमन, पीएम मोदी का भावुक संदेश

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल त्योहार के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल त्योहार के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/ZScFbju8iz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है. दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं… उसमें एक मैं भी हूं. इस विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हमारे तमिल जीवन में पोंगल एक सुखद अनुभूति की तरह है. इसमें अन्नदाता की मेहनत धरती और सूर्य के प्रति आभार का भाव है. ये पर्व हमें प्रकृति परिवार और समाज में संतुलन बनाने का रास्ता दिखाता है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरे लिए पिछले एक साल में तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना सच में एक बहुत ही सुखद अनुभव रहा है. तमिलनाडु में मुझे 1,000 साल पुराने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला. वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दौरान, मैं जुड़ा रहा. जब मैं पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने रामेश्वरम गया, तो मैंने एक बार फिर तमिल विरासत की समृद्धि और महानता को देखा.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पोंगल का त्योहार हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के प्रति आभार केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे रोज़ाना के जीवन का एक ज़रूरी हिस्सा बनना चाहिए. जब धरती हमें इतना कुछ देती है, तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसकी देखभाल करें और इसे बचाएं. अगली पीढ़ी के लिए मिट्टी की सेहत बनाए रखना, पानी बचाना और आने संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है.”





