ताज़ा खबरेंमनोरंजन

OMG 2 Teaser: अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ का टीजर रिलीज, भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे अक्षय, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

मुंबई: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी सट्टार्र और मच अवेटेड फिल्म ‘OMG 2’ का टीजर आज लॉन्च हो गया है. Viacom 18 Studio ने ‘OMG 2’ के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज किया. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. ‘ओएमजी 2’ के टीजर की बात करें तो इस फिल्म की कहानी भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था रखने वाले एक भक्त के इर्द गिर्द घूम रही है. फिल्म का टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है. बात करें इसके पहले पार्ट की तो टीजर को देखकर लगता है कि इस फिल्म का प्लॉट पिछली फिल्म से बिलकुल अलग है. जहां परेश रावल स्टारर फिल्म में कहानी नास्तिक पर आधारित थी वहीं, इस फिल्म में काफी कुछ अलग  है. फिल्म में यामी गौतम भी अहम किरदार में हैं.

 

इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव का रोल निभा रहे है. वहीं इस फिल्म में उनका लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. ‘ओएमजी 2’ फिल्म ठीक 1 महीने बाद 11 अगस्त को रिलीज होगी.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button