Olympics 2024: भारत के लिए अच्छी खबर, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु

Olympics 2024 में भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. पैरिस में हो रहे Olympics में भारत की ओर से गई भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. सिंधु ने क्रिस्टिन कुबा को 21-5, 21-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाली है. उन्होंने 34 मिनट में यह मैच जीत लिया.

पीवी सिंधु ने क्रिस्टिन कुउबा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत करते हुए शुरुआती 5 अंक हासिल किए और 5-0 की बढ़त बना ली. 8 अंकों की बढ़त बनाने के बाद सिंधु ने पहला अंक गंवाया. 11-2 की बड़ी बढ़त के साथ ही भारतीय स्टार ने पहले गेम को अपने नाम करने की तरफ कदम बढ़ाया है. 14 मिनट में पहला गेम 21-5 से जीतकर सिंधु ने क्वार्टर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाया.
पेरिस ओलंपिक में महिला सिंगल्स में ग्रुप एम में रखी गई भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीत से साथ आगाज किया. पहले मुकाबले में मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब्दुल रज्जाक 21-9, 21-6 से हराया. इस मैच में पीवी सिंधु ने महज 27 मिनट में ही जीत हासिल कर ली थी. वहीं क्रिस्टिन कुउबा ने भी पहले ग्रुप मुकाबले में अब्दुल रज्जाक के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने 21–7 और 21–9 से मुकाबला अपने नाम किया था.





