ताज़ा खबरेंमनोरंजन
‘कुछ भी आपत्तिजनक’ नहीं… Jolly LLB 3 को इलाहाबाद HC से बड़ी राहत

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल फिल्म के गाने ‘भाई वकील है’ को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका में दावा किया गया था कि गाना न्यायपालिका और कानूनी पेशे का अपमान करता है. इसके साथ ही फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई थी, जिसे आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया.
जस्टिस संगीता चंद्रा और जस्टिस बृज राज सिंह की खंडपीठ ने कहा कि उन्हें गाने के बोल या फिल्म के टीजर और ट्रेलर में ‘कुछ भी आपत्तिजनक’ नहीं मिला. कोर्ट ने कहा, ‘हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो इस अदालत के हस्तक्षेप की वारंट करें. हमने गाने के बोलों को भी देखा और हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो वकीलों के असली पेशे में हस्तक्षेप करता हो.’ इसलिए, कोर्ट ने बिना कोई लागत लगाए याचिका खारिज कर दी.
जॉली LLB का पहला भाग 2013 में रिलीज हुआ, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में थे.2017 में आए सीक्वल में अक्षय कुमार ने अरशद की जगह ली, और उनके साथ हुमा कुरैशी थीं. सुभाष कपूर द्वारा लिखित-निर्देशित जॉली LLB 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव की शानदार स्टारकास्ट है. यह फिल्म 19 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





