उत्तर भारत में ठंडी हवाओ के चलते बढ़ी ठंड, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन, कई इलाकों में हो सकती है बारिश, IMD ने किया अलर्ट
उत्तर भारत में ठंडी हवाओ के चलते बढ़ी ठंड, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन, कई इलाकों में हो सकती है बारिश, IMD ने किया अलर्ट
उत्तर भारत में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ रही है। बीते दिन जम्मू कश्मीर समेत कई पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी भी हुई है। इसके चलते देश के उत्तरी हिस्सों में अब तापमान और गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। वहीं शिमला में भी हिमपात हो रहा है।
#WATCH शिमला, हिमाचल प्रदेश: शिमला में ताजा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/zzShQ8n8TB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2024
श्रीनगर में शीतलहर जारी है, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में शीतलहर जारी है, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/Jw6MgYWYYG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2024
आगरा के कई हिस्सों में ‘हल्का कोहरा’ छाया हुआ है। वीडियो ताज महल के आसपास से लिया गया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: आगरा के कई हिस्सों में ‘हल्का कोहरा’ छाया हुआ है।
वीडियो ताज महल के आसपास से लिया गया है। pic.twitter.com/QA7LvzVD5d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2024
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। रविवार शाम को दिल्ली और एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई। जिसके बाद तापमान गिरने के साथ ठंड और बढ़ गई है। अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
आने वाले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बर्फबारी का असर महसूस किया जा रहा है. पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगी।





