नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में तेजस्वी को कहा बच्चा

बुधवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली. विधानसभा में वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर बड़ा हंगामा हुआ. विधानसभा में तेजस्वी यादव के एक बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कदर भड़क उठे कि उन्होंने तेजस्वी को बच्चा कह दिया.
सदन में तेजस्वी यादव द्वारा की गई किसी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “तुम्हारे माता-पिता (लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी) मुख्यमंत्री रहे हैं. पहले क्या था मुख्यमंत्री? हम लोग आप लोगों को साथ लिए, लेकिन आप लोग ठीक नहीं कर रहे थे, तब साथ छोड़ दिए.” मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को यह भी नसीहत दी कि “ये सब बोलने की चीज नहीं है.”
तेजस्वी की तरफ देखते हुए नीतीश कुमार ने तल्ख लहजे में कहा, “जाकर चुनाव लड़ोगे तब सब दिखेगा. अभी तुम तो बहुत बच्चा ना हो.” उन्होंने पटना की पुरानी स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि “पहले पटना शहर में भी कोई निकलता था… पहले क्या बुरा हाल था.” उन्होंने अंत में तंज कसते हुए कहा, “अभी तुम बच्चे हो… हाउस में हो, चुनाव के बाद सब हाउस में ही ना आओगे.” यह बयानबाजी दर्शाती है कि बिहार की राजनीति में आने वाले चुनाव से पहले व्यक्तिगत हमले और तीखी बहसें और भी तेज होने वाली हैं.
दरअसल स्पेशल रिवीजन को लेकर जब तेजस्वी ने तीखे सवाल पूछे तो नीतीश कुमार सीट से खड़े हो गए. उन्होंने कहा, अरे जानते हो, बच्चा न हो. नीतीश ने कहा, आप चुनाव लड़िए. चुनाव में जितना ऊलजुलून बोलना हो तो बोलिए. पहले किसी ने महिला को कुछ दिया था. अरे हमने ही 50 फीसदी किया. इसकी माता थी तो उसी पर तो नहीं बोल रहे हो. हमने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया. आपने मुस्लिम समुदाय के लिए किया. उनके लिए भी सारा काम हमने ही किया.
पहले तो आप सरकार में थे ना. काहे के लिए बोल रहे हो. बात ये बोल रहा है… जब उमर तुम्हारा कम था, सात साल तुम्हारे पिता जी मंत्री थे. तुम्हारी माता मंत्री रहीं. मुख्यमंत्री रहे. उस समय क्या स्थिति थी. 20 साल का काम रहा. आज तीसरा दिन ही है, फिर चुनाव होने वाला है. हमने कितना काम शुरू किया है… पहले आपका क्या बजट था. बिहार के साथ केंद्र सरकार भी काफी मदद कर रही है.




