गलत पार्किंग पर खड़े वाहन की फोटो खींचने वाले को मिलेंगे 500 रूपये, नितिन गडकरी ने निकाली यह स्कीम

गलत पार्किंग पर खड़े वाहन की फोटो खींचने वाले को मिलेंगे 500 रूपये, नितिन गडकरी ने निकाली यह स्कीम
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सड़क किनारे गलत पार्किंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल भारत के शहरों में सड़कों पर जाम लगाना एक आम समस्या और अधिकतर यह पाया गया कि यह जाम सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क की गयी गाड़ियों के कारण लगता है। इसी समस्या से निजाद पाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने एक रोचक स्कीम तैयार की है। इस स्कीम से न सिर्फ आपको जाम से निजात मिलेगी, वहीं आपकी कमाई भी हो सकती है।
मंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बनाते है। इसके बजाय वे अपना वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं।
कुछ हल्के अंदाज में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा, ‘‘नागपुर में मेरे रसोइये के पास भी दो सेकेंड हैंड वाहन हैं। आज चार सदस्यों के परिवार के पास छह कारें होती हैं. ऐसा लगता है कि दिल्ली के लोग भाग्यशाली हैं। हमने उनका वाहन खड़ा करने के लिए सड़क बनाई है।’’





