NHAI ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दर्ज हुआ गिनीज बुक में नाम, एक दिन में बना डाली 75 किलो की रोड

NHAI ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दर्ज हुआ गिनीज बुक में नाम, 105 घंटों में बना डाली 75 किलो की रोड
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सिर्फ 105 घंटे में 75 किलोमीटर लंबी CC की सड़क बनाकर एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जमकर तारीफ की और बताया है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.
Proud Moment For The Entire Nation!
Feel very happy to congratulate our exceptional Team @NHAI_Official, Consultants & Concessionaire, Rajpath Infracon Pvt Ltd & Jagdish Kadam, on achieving the Guinness World Record (@GWR) of laying 75 Km continuous Bituminous Concrete Road… pic.twitter.com/hP9SsgrQ57
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2022
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने ट्वीट कर कहा, ‘यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. NHAI की हमारी असाधारण टीम, कंसल्टेंट्स और कंसेशनेयर, राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम को NH-53 सेक्शन पर अमरावती और अकोला के बीच सिंगल लेन में 75 किलोमीटर निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड बिछाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है. मैं विशेष रूप से हमारे इंजीनियर्स और श्रमिकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत की
बता दें 75 किलोमीटर लंबी एकल लेन बिटुमिनस कंक्रीट रोड का काम 3 जून 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ था और यह 7 जून को शाम 5 बजे पूरा हुआ।





