न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी 2025-26 का बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज, मंगलवार, 25 मार्च को दिल्लीवासियों के लिए खुशियों का पिटारा खोलने वाली हैं. यानि आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 2025-26 के लिए करीब 80 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश करेंगी. इस बजट का थीम ‘विकसित दिल्ली’ रखा गया है… पूरी खबर पढ़ें
DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने रचा इतिहास, Delhi Capitals ने एक विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2025 का चौथा मुकबाला बेहद ही रोमांचक रहा. दिल्ली और लखनऊ के बीच हुए इस मुकाबले में दिल्ली ने जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रचा और लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया. दिल्ली की इस जीत में बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने मैच पलटने वाली पारी खेली… पूरी खबर पढ़ें
गाजा में इस्राइली हमले तेज़, 24 घंटे में 61 फलस्तीनियों की मौत

गाजा पट्टी में इस्राइल के हमले लगातार तेज़ हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में हुए हमलों में 61 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस युद्ध में 50,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1.13 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए हैं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: रेलवे स्टेशन पर महिला द्वारा पुलिस कर्मी की पिटाई की घटना का यह वीडियो हालिया दिनों नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को एक पुलिस को चप्पल से पीटते हुए देखा जा सकता है, वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह घटना किसी रेलवे स्टेशन के पुल पर हुई है। इंटरनेट पर वीडियो को शेयर करने यूज़र्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन की है… पूरी खबर पढ़ें





