न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

यूपी की जेलों में लाया गया त्रिवेणी संगम का पवित्र जल

उत्तर प्रदेश की 75 जेलों में बंद करीब 90 हजार कैदियों को महाकुंभ में पवित्र स्नान का मौका दिया गया. अधिकारियों ने त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को लखनऊ, अयोध्या और अलीगढ़ के विभिन्न शहरों की जेलों में पहुंचाया. अधिकारियों के अनुसार, संगम त्रिवेणी के जल को सामान्य जल में मिलाकर छोटे-छोटे टैंकों में संग्रहित किया गया… पूरी खबर पढ़ें
G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिले डॉ. एस जयशंकर

जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जोहान्सबर्ग में G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हम आज जोहान्सबर्ग में G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिल पाए… पूरी खबर पढ़ें
“राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है”: SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी उनके साथ मौजूद रहे… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: महिला सुरक्षा को लेकर अभद्र भाषा में बात करती इस महिला का यह वीडियो दिल्ली का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ महिलाऐं एक पत्रकार से महिला सुरक्षा को लेकर बात करते हुए नज़र आ रही हैं। पत्रकार से बातचीत के दौरान एक महिला गाली- गलौज करते हुए बताती है कि अब महिलाऐं बहुत सुरक्षित हैं और इतनी सुरक्षित हैं कि अब वह पुरुषों को गाली देकर बात कर सकती हैं… पूरी खबर पढ़ें





